Home > Jamshedpur > उलीडीह बस्ती में आदिवासी समाज की कब्रिस्तान खतरे में, अज्ञात लोग बुलडोजर लगाकर खोद रहे कब्रिस्तान, बनाई जा रही सड़क व नाली

उलीडीह बस्ती में आदिवासी समाज की कब्रिस्तान खतरे में, अज्ञात लोग बुलडोजर लगाकर खोद रहे कब्रिस्तान, बनाई जा रही सड़क व नाली

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह बस्ती में आदिवासी समाज की कब्रिस्तान में बुलडोजर चलाकर सड़क और नाली का निर्माण किया जा रहा है। इसे लेकर आदिवासी जन कल्याण समिति ने डेमका सोय के नेतृत्व में शनिवार को डीसी ऑफिस में प्रदर्शन किया और डीसी विजया जाधव से मामले की शिकायत की। डेमका सोय ने बताया कि उलीडीह बस्ती में प्लाट नंबर 4516 व खाता नंबर 908 और प्लाट नंबर 4394 खाता नंबर 909 पर आदिवासी कब्रिस्तान है। इस कब्रिस्तान में हो, मुंडा, संथाल, कमर और तांती बिरादरी के आदिवासी अपनों के मृत शरीर दफनाते हैं। लेकिन, इस कब्रिस्तान की भूमि के पूरब दिशा से पश्चिम दिशा तक सड़क और नाली का निर्माण किया जा रहा है। बुलडोजर लगाकर कई कब्रिस्तान को खोद दिया गया है। इससे आदिवासी समाज के लोगों में काफी नाराजगी है। डेमका सोए ने बताया कि जहां सड़क और नाली का निर्माण किया जा रहा है, वहां कई शव दफन हैं। उन्होंने मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। जी से कहा कि वह मामले की जांच कराएं और यह निर्माण कार्य रुकवाएं। वरना आदिवासी समाज आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगा। डेमका सोय ने कहा कि आज प्रदेश में आदिवासी समाज की सरकार है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। इसके बावजूद आदिवासी लोगों की बात नहीं सुनी जा रही है और उनकी कब्रिस्तान पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।


इसे भी पढ़ें – सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु आश्रम रोड के रहने वाले व्यक्ति ने आत्महत्या कर दे दी जान

You may also like
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके

9 Responses

  1. Pingback : जुगसलाई में सड़क दुर्घटना में बेलडीह चर्च के छात्र की मौत के आरोपी बस ड्राइवर को नहीं गिरफ्तार कर

  2. Pingback : जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा की टीम ने साकची समेत शहर भर में चलाया जांच अभियान,

  3. Pingback : साकची पुलिस ने ग्रेजुएट कॉलेज के पास से क्वार्टर में छापामारी कर बरामद किया गुटखा - News Bee

  4. Pingback : आदित्यपुर की सालडीह बस्ती में एक युवती ने पिता से झगड़े के बाद घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या -

  5. Pingback : जमशेदपुर सिविल कोर्ट और गोलमुरी में फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल - News Bee

  6. Pingback : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भालुबासा के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, लंबे समय से च

  7. Pingback : सिदगोड़ा के भुइयांडीह लिट्टी चौक पर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल - News Bee

  8. Pingback : बड़शोल थाना क्षेत्र से शादी के लिए एक किशोरी का कर लिया गया अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी

  9. Pingback : साकची के कांट्रैक्टर एरिया टाटा स्टील की पार्किंग पर गिरा पेड़ दर्जनों बाइकें क्षतिग्रस्त - News Bee

Leave a Reply