Home > Crime > मानगो में नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को रिवाइटल की गोली देने के मामले में भाजपा नेता विकास सिंह को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

मानगो में नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को रिवाइटल की गोली देने के मामले में भाजपा नेता विकास सिंह को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

जमशेदपुर : मानगो में नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को भाजपा नेता विकास सिंह ने रिवाइटल की गोली दी थी और नारेबाजी की थी। इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के आवेदन पर मानगो थाने में भाजपा नेता विकास सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में शुक्रवार को जमशेदपुर कोर्ट में प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने भाजपा नेता विकास सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है। प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश ने केस डायरी की मांग करते हुए भाजपा नेता विकास सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। मानगो के उलीडीह थाना में मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव सहित नगर निगम कार्यालय में सभी कर्मचारियों के साथ गृह रक्षा वाहिनी के जवानों का बयान कलम बंद करते हुए भाजपा नेता विकास सिंह को न्यायालय में केस डायरी जमा कर मामले में दोषी बनाया गया था। अपर लोक अभियोजक ने कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव का पक्ष रखते हुए कहा कि विकास सिंह अपराधी प्रवृत्ति का आदमी है। विकास सिंह की डर से मानगो नगर निगम का कार्य 2 दिन तक प्रभावित रहा। कर्मचारी डरे रहते थे। होमगार्ड के जवानों से हाथापाई करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी के कक्ष में प्रवेश कर कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के साथ बदतमीजी की गई थी। उनके साथ धक्का-मुक्की की गई थी। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का काम किया गया था। विकास सिंह के अधिवक्ता कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा कि विकास सिंह अपराधी प्रवृत्ति का आदमी नहीं है। उसके खिलाफ किसी भी थाने में आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। विकास सिंह 10 महीने से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव को आगे कर आदिवासी जमीन में बनाए जा रहे बहु मंजिली इमारत की लिखित शिकायत कर रहे हैं। इसके बाद प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश ने विकास सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है।
इसे भी पढ़ें – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर को पीटने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज खत्म हो सकती है हड़ताल, समाप्त होगी मरीजों की परेशानी

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply