Home > Jamshedpur > Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Jamshedpur SIR Fraud: व्हाट्सएप और ई-मेल पर आ रहे ‘ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम हटने’ के संदेश से रहें सावधान, अनजान लिंक पर क्लिक करने से खाली हो सकता है बैंक खाता

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड में मतदाता सूची को लेकर साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाने की आशंका जताई है। लोगों को व्हाट्सएप, ई-मेल और सोशल मीडिया के जरिए ऐसे फर्जी संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची से हटा दिया गया ( Jamshedpur SIR Fraud) है। संदेश के साथ दिए गए लिंक के जरिए लोगों की निजी जानकारी और बैंक संबंधी विवरण हासिल करने की कोशिश की जा सकती है।

इस मामले को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने मतदाताओं को सतर्क रहने की अपील की है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने स्पष्ट किया है कि जिले की निर्वाचन शाखा या राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से इस तरह का कोई संदेश नहीं भेजा (Jamshedpur SIR Fraud) जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मतदाता ऐसे किसी भी संदेश को आधिकारिक सूचना समझकर घबराएं नहीं। खासकर संदेश के साथ भेजे गए अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। किसी भी परिस्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाते का विवरण, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें।

आधिकारिक पोर्टल पर ही जांचें मतदाता सूची में नाम

उपायुक्त ने बताया कि मतदाता सूची में अपना नाम है या नहीं, इसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल [voters.eci.gov.in] पर प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा संबंधित निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) के कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध संदेश को दूसरे लोगों तक फॉरवर्ड न करें। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों को भी इस तरह की साइबर ठगी के प्रति जागरूक करें। प्रशासन के मुताबिक, डिजिटल माध्यमों पर सतर्कता बरतना ही इस तरह के अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply