Home > Crime > एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर को पीटने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज खत्म हो सकती है हड़ताल, समाप्त होगी मरीजों की परेशानी

एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर को पीटने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज खत्म हो सकती है हड़ताल, समाप्त होगी मरीजों की परेशानी

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में डॉक्टर कमलेश उरांव की पिटाई के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी थी। उनकी मांग थी की मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। साकची थाना पुलिस ने गुरुवार की देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को आज दोनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अधिकारियों से बात की है कि यह हड़ताल खत्म कर दी जाए। माना जा रहा है कि शुक्रवार को हड़ताल खत्म होने का ऐलान कर दिया जाएगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन इस पर मंथन कर रहा है। हड़ताल के दौरान मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। उनका इलाज नहीं हो पा रहा था। हड़ताल खत्म होने के बाद उनकी परेशानी खत्म हो जाएगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आहवान पर एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक ने एसएसपी को पत्र लिखकर एमजीएम अस्पताल में एक पुलिस पिकेट बनाने की मांग की है। इस पर भी विचार चल रहा है। दूसरी तरफ, होमगार्ड के जवानों के साथ धक्का मुक्की और अभद्रता मारपीट करने वाले डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग भी तेज हो गई है। होमगार्ड का कहना है कि मंगलवार की रात डॉक्टर ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। एक महिला होमगार्ड को गाली गलौज भी की गई। जाति सूचक शब्द का भी इस्तेमाल किया गया। होमगार्ड ने भी साकची थाने में इस मामले में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। होमगार्ड का आरोप है कि डॉक्टर शराब के नशे में धुत थे।

इसे भी पढ़ें – ईद मिलादुन्नबी पर रंग बिरंगी बिजली की रोशनी से जगमगाएंगे मदरसे व मस्जिदें, तैयारी को लेकर धतकीडीह में हुई बैठक

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?