Home > Crime > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु आश्रम रोड के रहने वाले व्यक्ति ने आत्महत्या कर दे दी जान

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु आश्रम रोड के रहने वाले व्यक्ति ने आत्महत्या कर दे दी जान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के आश्रम रोड के रहने वाले गुड्डू सिंह ने आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार को सिदगोड़ा थाना पुलिस ने गुड्डू सिंह का शव कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुड्डू सिंह ने अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या की। परिजनों ने देखा तो वह पंखे से लटके हुए थे। परिजनों ने फौरन गुड्डू सिंह को नीचे उतारा और शुक्रवार की देर रात एमजीएम अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि गुड्डू सिंह टिस्को में ठेकेदारी करते थे। उनके दो बच्चे हैं। गुड्डू सिंह की मौत पर पत्नी सुनीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है। घर के लोगों का कहना है कि गुड्डू सिंह को किसी बात की कमी नहीं थी। माना जा रहा है कि पारिवारिक तनाव के चलते उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
इसे भी पढ़ें- उलीडीह हयातनगर डिमना बस्ती के रहने वाले इरशाद हुसैन ने टीएमएच में तोड़ा दम, सीने में मारी गई थी गोली

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट