Home > Crime > बड़शोल थाना क्षेत्र से शादी के लिए एक किशोरी का कर लिया गया अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बड़शोल थाना क्षेत्र से शादी के लिए एक किशोरी का कर लिया गया अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बड़शोल थाना क्षेत्र से शादी के लिए किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के परिजन के आवेदन पर पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिला के एकडाल गांव के रहने वाले गोपाल सीट को आरोपी बनाया है। अपहरण की यह घटना 24 अप्रैल की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी का अपहरण रात को किया गया। रात 11:00 बजे किशोरी अपने कमरे में सोने के लिए गई थी। सुबह परिवार वालों ने देखा तो वह अपने कमरे में नहीं थी। इधर-उधर खोजबीन की गई लेकिन कहीं नहीं मिली। आरोपी की किशोरी के साथ पहले से जान पहचान थी। घटना की रात किशोरी को इलाके में देखा गया था। परिवार के लोगों ने आरोपी का मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध करा दिया है। इसी आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें- उलीडीह बस्ती में आदिवासी समाज की कब्रिस्तान खतरे में, अज्ञात लोग बुलडोजर लगाकर खोद रहे कब्रिस्तान, बनाई जा रही सड़क व नाली

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply