Home > Crime > जुगसलाई में सड़क दुर्घटना में बेलडीह चर्च के छात्र की मौत के आरोपी बस ड्राइवर को नहीं गिरफ्तार कर सकी पुलिस, परिजनों ने एसएसपी व डीसी से की शिकायत+ वीडियो

जुगसलाई में सड़क दुर्घटना में बेलडीह चर्च के छात्र की मौत के आरोपी बस ड्राइवर को नहीं गिरफ्तार कर सकी पुलिस, परिजनों ने एसएसपी व डीसी से की शिकायत+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई में पावर हाउस गेट के पास गुरुवार को लोयोला स्कूल की बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी। इस सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार बेलडीह चर्च स्कूल के कक्षा 8 के छात्र ललित प्रसाद की मौत हो गई थी। जबकि उनके पिता विकास प्रसाद घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने जुगसलाई थाने में स्कूल बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने स्कूल बस को तो जब्त कर लिया है। लेकिन ड्राइवर अभी तक फरार है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं कर रही है। परिजनों की मांग है कि पुलिस बस के मालिक को पकड़े और उनसे परिवार के लोगों को मुआवजा दिलवाए। मृतक की मौसी पिंकी साहू ने बताया कि बस चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। उन्होंने कहा कि मान लें कि बस चालक से गलती से एक्सीडेंट हो गया। लेकिन, वह घटनास्थल पर बच्चे को तड़पता छोड़ कर क्यों भाग गया। उनका कहना है कि अगर बस चालक वहां रुक जाता और बच्चे को टीएमएच लेकर चला जाता तो ललित प्रसाद की मौत नहीं होती। पिंकी साहू ने बताया कि मृतक के पिता विकास प्रसाद का पैर फैक्चर हो गया है और शरीर में कई जगह चोट है। पैर फ्रैक्चर होने के बाद भी किसी तरह विकास प्रसाद स्कूटी से अपने बच्चे को टीएमएच ले गए थे।


इसे भी पढ़ें – उलीडीह बस्ती में आदिवासी समाज की कब्रिस्तान खतरे में, अज्ञात लोग बुलडोजर लगाकर खोद रहे कब्रिस्तान, बनाई जा रही सड़क व नाली

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Leave a Reply