Home > Crime > कर्ज के बोझ तले दबे बिरसानगर में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

कर्ज के बोझ तले दबे बिरसानगर में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

जमशेदपुर : बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए बना रहे फ्लैट के निर्माण में कम कर रहे आदित्यपुर के रहने वाले मजदूर मनोज दास ने खुदकुशी कर ली है। उसका शव फंदे से लटकता पाया गया। इसकी जानकारी मिलने पर बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव को मृतक मनोज दास की पत्नी सुनीता के सुपुर्द कर दिया है। परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए आदित्यपुर चले गए हैं। बताते हैं कि मनोज दास मूल रूप से जमशेदपुर के भुइयांडीह के इंदिरा नगर का रहने वाला था। लेकिन, कुछ दिनों से वह आदित्यपुर में ही रहता था। उसकी पत्नी सुनीता ने बताया कि मनोज दास काफी कर्जदार हो गया था। इसी के चलते वह टेंशन में रहता था और शायद इसी के चलते उसने फांसी लगाई है। लेकिन, घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। आसपास के लोगों का मानना है की सुनीता दास ने तो नहीं देखा कि उसके पति की मौत कैसे हुई है। वह आकलन पर यह बात कर रही है। पुलिस को मामले की तफ्तीश करनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके कि मनोज दास की मौत कैसे हुई।
इसे भी पढ़ें – चार बच्चों का बाप आजाद नगर थाना क्षेत्र के अक्का गार्डन मैरिज हॉल में कर रहा था दूसरी शादी, हुआ हंगामा

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO