Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर में शहबाज ने ही गोली मार कर की थी इरशाद की हत्या, पुलिस से पूछताछ में कबूला जुर्म

उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर में शहबाज ने ही गोली मार कर की थी इरशाद की हत्या, पुलिस से पूछताछ में कबूला जुर्म

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर में इरशाद की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी। इरशाद को गोली मारी गई थी। इस मामले में पुलिस ने शहबाज को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। शनिवार को पूछताछ में शहबाज ने हत्या करने की बात कुबूल की है। शहबाज ने पुलिस को बताया है कि ईद के दिन बस्ती में बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इसी को लेकर वह शुक्रवार को बच्चों को धमकाने के लिए पिस्टल लेकर घूम रहा था। इसी दौरान इरशाद उसके पास आया और बहस करने लगा। गुस्से में आकर उसने इरशाद को गोली मार दी। पुलिस शहबाज़ से पूछताछ कर रही है कि उसके पास पिस्टल कहां से आया। शहबाज विदेश में नौकरी करता है। ईद का पर्व मनाने के लिए कुछ माह पहले ही वह जमशेदपुर लौटा था। गौरतलब है कि शुक्रवार की दोपहर हयातनगर नीचे बस्ती के दो बच्चे भोलू और राज ऊपर बस्ती की तरफ गए थे। वहां उन पर शहबाज ने फायरिंग करने की कोशिश की थी। लेकिन गोली नहीं चली थी। बच्चे भागते हुए इरशाद के पास पहुंचे और सारी घटना बताई। इसके बाद इरशाद शहबाज के पास पहुंचा था। जहां इरशाद को गोली मार दी गई।
इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से इस्तीफा देने की मांग, हिंदू मुस्लिम एकता मंच बना मानगो से डीसी ऑफिस तक निकाली पदयात्रा

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply