Home > Jamshedpur > जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा की टीम ने साकची समेत शहर भर में चलाया जांच अभियान, ₹72000 का वसूला जुर्माना

जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा की टीम ने साकची समेत शहर भर में चलाया जांच अभियान, ₹72000 का वसूला जुर्माना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जिला परिवहन अधिकारी दिनेश रंजन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा की टीम ने शनिवार को साकची में राजेंद्र विद्यालय के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इस जांच अभियान के तहत 41 वाहन चालकों का चालान काटा गया। कुछ लोग बिना हेलमेट मिले। उन पर जुर्माना किया गया। दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों से भी जुर्माना वसूला गया। कई वाहन चालक बिना लाइसेंस के गाड़ी चला रहे थे। इन सभी वाहन चालकों से ₹72000 का जुर्माना वसूला गया। 33 वाहन चालक ऐसे थे जिन्हें रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह रुके नहीं। वाहन लेकर फरार हो गए। इनका ऑनलाइन चालान काट दिया गया है। नोटिस इनके घर पर जाएगी और इनसे जुर्माना वसूला जाएगा। इस जांच अभियान में सड़क सुरक्षा की टीम के कर्मचारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – उलीडीह बस्ती में आदिवासी समाज की कब्रिस्तान खतरे में, अज्ञात लोग बुलडोजर लगाकर खोद रहे कब्रिस्तान, बनाई जा रही सड़क व नाली

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply