Home > Crime > साकची थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से महाराष्ट्र के व्यक्ति का 2 बैग लेकर फरार टेंपो चालक को किया गिरफ्तार, सामान भी बरामद

साकची थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से महाराष्ट्र के व्यक्ति का 2 बैग लेकर फरार टेंपो चालक को किया गिरफ्तार, सामान भी बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास से महाराष्ट्र के व्यक्ति धीरज एस कालडा का टेंपो पर लदा दो बैग लेकर टेंपो चालक फरार हो गया था। घटना 28 जून की है। इस मामले में साकची थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टेंपो की पहचान की और उसके बाद टेंपो चालक सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू के रहने वाले जय प्रसाद उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

उसकी निशानदेही पर बैग में रखा सामान सोने का कंगन, एक लॉकेट, चार अंगूठी, चार चांदी का सिक्का, ₹11979 नकद और कपड़ा भरा हुआ बैग बरामद कर लिया है। साकची थाना प्रभारी ने रविवार को बताया कि धीरज एस कालडा महाराष्ट्र के धुलिया जिला के सिटी थाना क्षेत्र के कुमार नगर के रहने वाले हैं। वह जमशेदपुर आए थे और साकची के होटल दयाल में ठहरे हुए थे। 28 जून को उन्होंने एक टेंपो रिजर्व किया था। वह टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। यहां सामान उतारने के क्रम में टेंपो चालक उनका दो बैग लेकर फरार हो गया था। टेंपो चालक को लिखा पढ़ी कर रविवार को जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें – चांडिल डैम कॉलोनी के रहने वाले समाजसेवी पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO