Home > Crime > कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत, दो घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत, दो घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। जिस बाइक सवार की मौत हुई है। उसका नाम फूलचंद्र है। वह राजनगर का रहने वाला है। इस सड़क हादसे में दो युवक कार्तिक और राजू भी घायल हैं। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस से जमशेदपुर लाया गया। यहां साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी एक बाइक पर सवार होकर हल्दीपोखर से डांगोडीह जा रहे थे। तभी यह सड़क हादसा हुआ। हल्दीपोखर स्टेशन के पास तेज रफ्तार बाइक पलट गई और सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई। सभी को एमजीएम लाया गया। जहां डाक्टरों ने फूलचंद को मृत घोषित कर दिया। कार्तिक और राजू का इलाज इमरजेंसी में चल रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें- साकची थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से महाराष्ट्र के व्यक्ति का 2 बैग लेकर फरार टेंपो चालक को किया गिरफ्तार, सामान भी बरामद

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Leave a Reply