Home > Jamshedpur > साकची बाजार में झंडा चौक पर कई दिनों से फटी है सीवर लाइन, ठीक नहीं करा रहा टाटा स्टील यूआईएसएल

साकची बाजार में झंडा चौक पर कई दिनों से फटी है सीवर लाइन, ठीक नहीं करा रहा टाटा स्टील यूआईएसएल

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : साकची बाजार में झंडा चौक पर कई दिनों से सीवर लाइन फटी हुई है। इससे बाजार में पानी बह रहा है। इससे जहां दुकानदारों को परेशानी हो रही है। वहीं बाजार में आने वाले ग्राहक भी परेशान है। गंदा पानी होने की वजह से लोग अपवित्र हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि सीवर लाइन को जल्द ठीक करना चाहिए था। लेकिन टाटा स्टील यूआईएसएल शिकायत के बावजूद टालमटोल कर रहा है। दुकानदारों का कहना है कि 30 जून को मामले की शिकायत टाटा स्टील यूआईएसएल में दुकानदार फहीम अख्तर जावेद ने की थी। लेकिन, टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी इस तरफ तवज्जो नहीं दे रहे हैं। फोन करने पर यही कहते हैं कि खराब सीवर लाइन को जल्द बना दिया जाएगा। लेकिन, यह सीवर लाइन कब बनेगी कोई ठीक नहीं है। सीवर लाइन नहीं बनने से जनता के बीच में टाटा स्टील यूआईएसएल की छवि खराब हो रही है।

इसे भी पढ़ें – साकची थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से महाराष्ट्र के व्यक्ति का 2 बैग लेकर फरार टेंपो चालक को किया गिरफ्तार, सामान भी बरामद

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका