Home > Jamshedpur > Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पुराने कोर्ट परिसर में जुटे 50 से अधिक अधिवक्ता, देशभर के वकीलों के बीच एकता और आपसी सहयोग पर हुई चर्चा

Jamshedpur (Jharkhand ) : लौह पुरुष और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को पुराने कोर्ट परिसर में लॉयर्स डिफेंस की ओर से एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया (Jamshedpur Advocate News) गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘भारत के अधिवक्ता एक हों’ रखा गया। संगोष्ठी में 50 से अधिक अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया और वकीलों के बीच एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता राजकुमार दास उर्फ राजू भैया ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने (Jamshedpur Advocate News) किया।

संगोष्ठी में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट, ओडिशा और दिल्ली के अधिवक्ताओं से जुड़े हालिया घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर के अधिवक्ताओं को एकजुट रहना चाहिए। किसी भी अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार या अन्याय होने पर सभी को मिलकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की एकता ही उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा का मजबूत आधार है।

अधिवक्ता नवीन प्रकाश ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को समाज में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। इसके लिए आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकमत और एकजुट रहने की जरूरत है।

कार्यक्रम में अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, केशव कुमार सिंह, रमेश प्रसाद, रविंद्र कुमार, सिकंदर कुमार, रंजीत कुमार शर्मा, उत्पल मंडल, कृति मंडल, संजीव कुमार झा, निरंजन झा, सुशील कुमार शर्मा, संजय कुमार प्रसाद, विद्युत नंदी, आशीष कुमार दत्ता, नीरज कुमार, जयद्रथ गोस्वामी, मनीष कुमार, संजीत कुमार गुप्ता, शेषनाथ सिंह और सुशील कुमार सुमन समेत 50 से अधिक अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में अधिवक्ता अमित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इसे भी पढ़ें – Gamharia Police Station Case : गम्हरिया थाने में महिला से कथित दुष्कर्म का आरोप, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

You may also like
National Unity Day Jharkhand : सरदार पटेल की जयंती पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी श्रद्धांजलि, लोक भवन में किया नमन
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती

Leave a Reply