Home > Crime > आदित्यपुर में एक बदमाश ने एक इलेक्ट्रीशियन की गोली मारकर कर दी हत्या, घटना को अंजाम देकर हत्यारे हुए फरार

आदित्यपुर में एक बदमाश ने एक इलेक्ट्रीशियन की गोली मारकर कर दी हत्या, घटना को अंजाम देकर हत्यारे हुए फरार

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में रविवार की रात एक बदमाश ने एक युवक मोहम्मद फिरोज की गोली मारकर हत्या कर दी। मोहम्मद फिरोज की उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है। बताते हैं कि पैदल ही आए एक हत्यारे ने मोहम्मद फिरोज को गोली मारी। घटना के फौरन बाद मोहम्मद फिरोज को परिजनों ने टीएमएच में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद फिरोज इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। मृतक के ममेरे भाई आबिद ने बताया कि फिरोज किसी काम से घर से निकल रहा था। तभी एक युवक आया और पीछे से फिरोज को गोली मार दी और फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें – चांडिल डैम कॉलोनी के रहने वाले समाजसेवी पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply