Home > Crime > चांडिल के दलमा के पास नेशनल हाईवे 33 पर कार और बाइक में टक्कर के बाद कार में लगी आग, तीन घायलों को MGM अस्पताल में कराया गया भर्ती

चांडिल के दलमा के पास नेशनल हाईवे 33 पर कार और बाइक में टक्कर के बाद कार में लगी आग, तीन घायलों को MGM अस्पताल में कराया गया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : चांडिल थाना क्षेत्र के दलमा के पास नेशनल हाईवे पर एक कार बाइक से टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में कार में आग लग गई। आग लगने से कार पर सवार रांची के आजाद बस्ती के रहने वाले व्यक्ति कौसर जमील और उनका बेटा तारिक झुलस गया है। बाइक सवार शहरबेड़ा निवासी गोरापदो टूडू भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना होते ही घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने फौरन घायल गोरापदो टूडू और झुलसे कौसर जमील व उनके बेटे तारिक को साकची के एमजीएम अस्पताल भेजा। यहां इमरजेंसी में तीनों का इलाज चल रहा है।

कौसर जमील ने बताया कि वह बहरागोड़ा से कार से रांची जा रहे थे। तभी दलमा के पास सामने से रॉन्ग साइड से बाइक सवार आ रहा था। तभी हादसा हुआ। गोरापदो टूडू गाड़ी में लेबर का काम करता है। वह चिलगू से शहरबेड़ा आ रहा था। तभी यह हादसा हुआ।
इसे भी पढ़ें – साकची थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से महाराष्ट्र के व्यक्ति का 2 बैग लेकर फरार टेंपो चालक को किया गिरफ्तार, सामान भी बरामद

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

1 Response

Leave a Reply