Home > Crime > चांडिल डैम कॉलोनी के रहने वाले समाजसेवी पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

चांडिल डैम कॉलोनी के रहने वाले समाजसेवी पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : चांडिल डैम कॉलोनी के रहने वाले समाजसेवी बिल्टू राय पर जानलेवा हमला हुआ है। रविवार की दोपहर राड व लाठी-डंडे से लैस लगभग 8 लोगों ने बिल्टू राय को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर चांडिल पुलिस ने घायल बिल्टू राय को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। बिल्टू राय ने बताया कि वह अपने एक मित्र वरुण के साथ बोलेरो से कार से डैम की तरफ जा रहे थे। तभी, सामने से बाइक सवार 8 युवक आए और कार में टक्कर मार दी। इस पर कहासुनी होने लगी और सभी युवकों ने राड व लाठी डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बिल्टू राय ने बताया कि चांडिल डैम और पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होने से असामाजिक तत्व नशे का सेवन कर सैलानियों और गरीबों के साथ मारपीट करते हैं। उनका कहना है कि वह मामले की शिकायत एसपी से करेंगे।
इसे भी पढ़ें – राजनगर में सामने से आ रही गाड़ी बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कोरियर वैन, घायल ड्राइवर साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत