जमशेदपुर : लॉयर्स डिफेंस के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला (Jamshedpur Advocate News) से मुलाकात की। इस दौरान संगठन ने उनके स्टेट बार काउंसिल में 14 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
प्रतिनिधि मंडल ने आगामी 3 दिसंबर 2025 को देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर आयोजित होने वाले अधिवक्ता दिवस समारोह (Jamshedpur Advocate News) के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया और कार्यक्रम से संबंधित मांग पत्र भी सौंपा।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Advocate Meeting : फर्जी अधिवक्ताओं को चिन्हित कर होगी कार्रवाई, पुराने कोर्ट भवन में लॉयर्स डिफेंस की आमसभा सम्पन्न
वाइस चेयरमैन ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहमति देते हुए कहा कि वह इस आयोजन में न सिर्फ उपस्थित रहेंगे बल्कि हर संभव सहायता भी प्रदान करेंगे।
इस मौके पर लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता नवीन प्रकाश, विनोद कुमार मिश्रा, अक्षय कुमार झा, विवेक कुमार, रविंद्र कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।




