Home > Jamshedpur > Jamshedpur Advocate Meeting : फर्जी अधिवक्ताओं को चिन्हित कर होगी कार्रवाई, पुराने कोर्ट भवन में लॉयर्स डिफेंस की आमसभा सम्पन्न

Jamshedpur Advocate Meeting : फर्जी अधिवक्ताओं को चिन्हित कर होगी कार्रवाई, पुराने कोर्ट भवन में लॉयर्स डिफेंस की आमसभा सम्पन्न

Jamshedpur : शनिवार को पुराने कोर्ट भवन (पुराना को भवन) के भूमि तल्ले पर लॉयर्स डिफेंस की ओर से एक महत्वपूर्ण आमसभा ( Jamshedpur Advocate Meeting) का आयोजन किया गया। Jamshedpur Advocate Meeting की अध्यक्षता लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने की। सभा के मुख्य अतिथि जमशेदपुर जिला बार संघ के महासचिव कुमार राजेश रंजन थे। उनके साथ कार्यकारिणी सदस्य विनीत मिश्रा और अनंत गोप भी मौजूद रहे।

सभा की शुरुआत अधिवक्ता रविंद्र कुमार के वक्तव्य से हुई, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया कि पुराने और नए कोर्ट परिसर से जुड़े जितने भी दस्तावेज बार संघ द्वारा निर्गत किए जाते हैं, वे केवल जिला बार संघ के अधिकृत कार्यालय से ही जारी हों। अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने फर्जी तरीके से अधिवक्ता बनकर काम करने वालों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की मांग रखी। वहीं अधिवक्ता संजीव कुमार झा ने कहा कि टाइपिस्ट केवल टाइपिंग का ही कार्य करें, अन्य किसी गतिविधि में संलिप्त न हों।

महासचिव कुमार राजेश रंजन ने सभी अधिवक्ताओं के साथ पुराने कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी वेंडर केवल अधिवक्ताओं को ही दस्तावेज जारी करें और इस प्रक्रिया को एक पंजी में अधिवक्ता के नाम और एनरोलमेंट नंबर सहित दर्ज किया जाए।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur DC : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का तत्काल हुआ निष्पादन

सभा के अंत में अधिवक्ता नीरज कुमार ने सभा में उठाए गए मुद्दों का समर्थन करते हुए महासचिव सहित सभी उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार जताया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित अधिवक्ताओं में नवीन प्रकाश, अक्षय कुमार झा, विनोद कुमार मिश्रा, रविंद्र कुमार, संजीव कुमार झा, बसंत कुमार शर्मा, राजकमल, राजकुमार दास शर्मा, विद्युत नंदी, आशीष दत्त, नीरज कुमार, सिकंदर सिंह, शरद चंद्र महतो, रविंद्र दुबे, ए. केशव सिंह और शाहिद समेत 50 से अधिक अधिवक्ता शामिल थे।

You may also like
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप नारायण गोप का निधन, बार संघ में शोक की लहर, सोमवार को दूसरी पाली में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे एडवोकेट्स
जमशेदपुर जिला बार संघ भवन में धूमधाम से मनाया गया अधिवक्ता दीपा सिंह का जन्मदिन+VDO

Leave a Reply