Home > Crime > पोटका में पत्थर खदान में भीषण हादसे में दो की मौत, डंपर पलटने से दब गए थे

पोटका में पत्थर खदान में भीषण हादसे में दो की मौत, डंपर पलटने से दब गए थे

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र स्थित सरमंदा पत्थर खदान में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा (Potka Accident) हो गया। खदान में खनन कार्य के दौरान एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शुभोजित गोप (30) और टुकलू सरदार (28) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें – मानगो में इलेक्ट्रॉनिक्स मॉल के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान राख

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खदान में खनन के बाद डंपर में भारी पत्थर लादे जा रहे थे। इसी दौरान डंपर चढ़ाई की ओर बढ़ रहा था कि अचानक ब्रेक फेल हो गया। देखते ही देखते वाहन तेज़ी से पीछे की ओर लुढ़कने लगा। खतरा महसूस होते ही दोनों मजदूरों ने कूदकर बचने की कोशिश की, लेकिन डंपर असंतुलित होकर पलट (Potka Accident) गया और दोनों उसके नीचे दब गए। घटना इतनी तेज़ थी कि कोई कुछ समझ नहीं पाया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस पहुंची और शवों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज-अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी व दहशत का माहौल बना हुआ है।

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply