Home > Entertainment > रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवॉर्ड नाइट 2025 : जमशेदपुर में झिलमिलाएंगी प्रतिभाएं, पूनम ढिल्लो और ऋतु शिवपुरी रहेंगी मुख्य अतिथि+VDO

रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवॉर्ड नाइट 2025 : जमशेदपुर में झिलमिलाएंगी प्रतिभाएं, पूनम ढिल्लो और ऋतु शिवपुरी रहेंगी मुख्य अतिथि+VDO

Jamshedpur : स्टील सिटी जमशेदपुर में 21 दिसंबर 2025 की शाम सितारों से जगमगाने वाली है। गोलमुरी के विवांता होटल में रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स (Jamshedpur Award Night) की ओर से भव्य आयोजन “रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवॉर्ड नाइट (Jamshedpur Award Night) 2025” का आयोजन किया जाएगा।

दिन के समय टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन 4 का ग्रैंड फिनाले होगा। इसके विजेताओं को शाम के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। शाम को आयोजित अवॉर्ड नाइट में उन लोगों को सम्मान मिलेगा जिन्होंने व्यवसाय, चिकित्सा, कला, स्टार्टअप, समाजसेवा, खेल, फैशन और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियां पूनम ढिल्लो और ऋतु शिवपुरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। वे विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को अवॉर्ड प्रदान करेंगी।

रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की डायरेक्टर आशा सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है। उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड नाइट जमशेदपुर में हर साल फैशन, सम्मान और मनोरंजन का संगम बनेगी।

आज आयोजित प्रेस वार्ता में आशा सिंह के साथ आरफीन, रश्मि राज, हरि सिंह राजपूत, सत्यजीत सिंह राजपूत, शिवानी ओझा, तृषा सिंह, आकांक्षा वर्मा, बसंत दास, तुषार दासगुप्ता, समिता राउत, सुबोध गोराई, रेहान, हर्ष सिंह और सौरभ कुमार उपस्थित रहे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply