Home > Crime > जमशेदपुर में डिमना चौक पर फोर्ड फिएस्टा कार से गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर में डिमना चौक पर फोर्ड फिएस्टा कार से गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Jamshedpur : (Jamshedpur Crime) मानगो में ओलीडीह ओपी क्षेत्र में डिमना चौक पर पुलिस ने गोलमुरी के रहने वाले बदमाश गोविंदा डे की कार से गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने गोविंदा डे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। (Jamshedpur Crime)

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति आदित्यपुर से अवैध मादक पदार्थ लेकर डिमना क्षेत्र में बिक्री के उद्देश्य से आ रहा है। इस सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Advocate Meeting : फर्जी अधिवक्ताओं को चिन्हित कर होगी कार्रवाई, पुराने कोर्ट भवन में लॉयर्स डिफेंस की आमसभा सम्पन्न

छापामारी दल ने तत्परता दिखाते हुए डिमना चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें एक व्यक्ति के पास से प्लास्टिक में छिपाकर रखा गया लगभग 230 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ।

बरामद सामग्रियों का विवरण

1. काले प्लास्टिक में छिपाया गया लगभग 230 ग्राम गांजा
2. ग्रे रंग की फोर्ड फिएस्टा कार (पंजीकरण संख्या: JH05A-3611)

आपराधिक इतिहास

गोविंदा डे पर पूर्व में झारखंड के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, डकैती, मारपीट और घरेलू हिंसा शामिल हैं।

1. सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 128/2020 – धारा 392/411
2. पोटका थाना कांड संख्या 07/2022 – धारा 379/461
3. पोटका थाना कांड संख्या 09/2022 – धारा 379/461
4. जादूगोड़ा थाना कांड संख्या 70/2021 – धारा 379/461
5. एमजीएम थाना कांड संख्या 131/2021 – धारा 498A/427/504
6. कपाली थाना कांड संख्या 153/2020 – धारा 379

पुलिस ने गांजा और वाहन को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You may also like
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च
Jamshedpur Police Green Corridor : जमशेदपुर पुलिस ने 5 साल के सात्विक के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस पहुंची डिमना चौक

Leave a Reply