Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में एक  सप्ताह में ODF प्लस गांवों का होगा सत्यापन 

जमशेदपुर में एक  सप्ताह में ODF प्लस गांवों का होगा सत्यापन 

Jamshedpur Jal Jeevan Mission : उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, योजनाएं हों ग्राम समितियों को हैंडओवर

Jamshedpur : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जमशेदपुर डीसी आफिस सभागार में जल जीवन मिशन (Jamshedpur Jal Jeevan Mission) एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) (Swachh Bharat Mission-Gramin) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने की।

बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। कई प्रखंडों में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और प्रखंड समन्वयक प्रतिदिन कार्य की समीक्षा करें और नियमित फीडबैक दें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Advocate Meeting : फर्जी अधिवक्ताओं को चिन्हित कर होगी कार्रवाई, पुराने कोर्ट भवन में लॉयर्स डिफेंस की आमसभा सम्पन्न

सात दिन में हो ODF Plus मॉडल गांवों का सत्यापन

ODF प्लस (ODF Plus) मॉडल गांवों का भौतिक सत्यापन एक सप्ताह में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया है, ताकि रिपोर्टिंग में पारदर्शिता बनी रहे और प्रमाणिकता सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही जिला समन्वयक को निर्देशित किया गया कि वे प्रखंड स्तर पर दौरा कर स्थानीय पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्यों की प्रगति की निगरानी करें।

जल जीवन मिशन के तहत योजनाएं हों ग्राम समितियों को सुपुर्द

जल जीवन मिशन (Jamshedpur Jal Jeevan Mission) के अंतर्गत जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें 7 दिनों के भीतर संबंधित ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों (VWSC) को हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया है। इससे स्थानीय समुदायों में स्वामित्व की भावना विकसित होगी और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर/आदित्यपुर के कार्यपालक अभियंता सहित सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक एवं प्रखंड समन्वयक उपस्थित थे।

You may also like
Jamshedpur Airport : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण की दिशा में बढ़ी प्रक्रिया, केंद्र ने 99.256 हेक्टेयर वनभूमि के निरीक्षण का दिया निर्देश
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट