Jamshedpur : झारखंड विधानसभा सभागार में आयोजित एक समारोह में ऑल इंडिया माइनारिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के प्रवक्ता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सरफराज हुसैन को झारखंड गौरव अवॉर्ड (Jharkhand Gaurav Award) से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान समाज के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा और योगदान के लिए प्रदान किया गया।
समारोह में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने संयुक्त रूप से यह पुरस्कार (Jharkhand Gaurav Award) प्रदान किया। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में डिमना चौक पर फोर्ड फिएस्टा कार से गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
सम्मान प्राप्त करने के बाद सरफराज हुसैन ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि हमारे लिए ऊर्जा का माध्यम है। इससे हमें सामाजिक उत्थान के लिए लगातार प्रेरणा मिलती रहेगी। अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।”
ज्ञात हो कि सरफराज हुसैन लंबे समय से सामाजिक न्याय, शिक्षा और अल्पसंख्यक अधिकारों के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नीतिगत भागीदारी और जमीनी प्रयासों को राज्य स्तर पर लगातार सराहा जाता रहा है।



