Home > Health > Jamshedpur Police Green Corridor : जमशेदपुर पुलिस ने 5 साल के सात्विक के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस पहुंची डिमना चौक

Jamshedpur Police Green Corridor : जमशेदपुर पुलिस ने 5 साल के सात्विक के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस पहुंची डिमना चौक

Jamshedpur (Jharkhand) : पांच वर्षीय मासूम सात्विक मांझी को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता पहुंचाने में जमशेदपुर पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के (Jamshedpur Police Green Corridor) वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। इसके जरिए एंबुलेंस को बिना किसी बाधा के आगे बढ़ने का रास्ता मिला और महज 15 मिनट में वह टीएमएच से डिमना चौक पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, सात्विक मांझी 18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद उसे कोमा की स्थिति में इलाज के लिए (Jamshedpur Police Green Corridor) जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था। बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों की सलाह पर उसे बेहतर उपचार के लिए कोलकाता ले जाने का फैसला लिया गया।

इसके बाद शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने एंबुलेंस को जल्द से जल्द शहर से बाहर निकालने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में बिष्टुपुर, साकची और मानगो ट्रैफिक थाना की टीमों ने संयुक्त रूप से ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। पुलिसकर्मियों ने रास्ते में यातायात को नियंत्रित कर एंबुलेंस के लिए रास्ता सुगम बनाया।

एंबुलेंस सुबह 11:50 बजे टीएमएच से रवाना हुई और दोपहर 12:05 बजे बालीगुमा होते हुए डिमना चौक पहुंच गई। इस तरह एंबुलेंस ने महज 15 मिनट में यह दूरी तय की। इसके बाद बच्चे को लेकर एंबुलेंस एनएच-33 के रास्ते कोलकाता के लिए रवाना हो गई।

इसे भी पढ़ें:New Delhi Jantar Mantar : जंतर-मंतर का आंदोलन अब ऑनलाइन गेम में, ‘भाग नेहा भाग’ और ‘जंतर-मंतर से जेल’ की सोशल मीडिया पर चर्चा

जमशेदपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से गंभीर रूप से घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए जल्द रवाना करने में मदद मिली। आपात स्थिति में यातायात व्यवस्था संभालकर पुलिस ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। पुलिस की इस पहल की सराहना की जा

रही है।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Parsudih Bank Security: जमशेदपुर में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, परसुडीह में डीएसपी ने किया औचक निरीक्षण
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Telco Jhagru Bagan Theft : जमशेदपुर के टेल्को झगड़ू बागान में चोरी, घर से 30 हजार नकद और तीन मोबाइल लेकर फरार हुए चोर

Leave a Reply