Home > Jamshedpur > स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अश्लील चैट मामले में थार जीप पर मान गया पति, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्नी से मिला सकता है सुर में सुर

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अश्लील चैट मामले में थार जीप पर मान गया पति, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्नी से मिला सकता है सुर में सुर

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय का स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील चैट वीडियो मामले में एक और दावा
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित तौर पर एक महिला के साथ अश्लील वीडियो चैट सामने आने के बाद जमशेदपुर का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने इस मामले में एक और खुलासा करते हुए कहा है कि जो महिला स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ अश्लील चैट कर रही थी। उसका पति भी अब मान गया है कि उसे अपनी पत्नी के सुर में सुर मिलाना है। विधायक सरयू राय का कहना है कि महिला का पति एक बहुराष्ट्रीय दवा निर्माता कंपनी का एमआर है। वह थार जीप पर माना है। विधायक सरयू राय ने यह साफ नहीं किया कि थार जीप का क्या मामला है। थार जीप उसे देने की बात कही गई है या फिर थार जीप पर कोई बात हुई है। लेकिन शायद विधायक सरयू राय का यह मतलब है कि महिला के एमआर पति को थार जीप मिलेगी और वह दबाव में मान गया है और पूरा परिवार महिला के सुर में सुर मिलाने पर राजी हो गया है।‌विधायक सरयू राय ने कहा है कि हो सकता है कि यह एमआर एक-दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करे और पत्नी के सुर में सुर मिलाए कि उसकी पत्नी पति से अश्लील वीडियो चैट कर रही थी, जिसको एडिट कर वायरल किया गया है। गौरतलब है कि अश्लील चैट का मुद्दा सामने आते ही जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आमने-सामने हैं। विधायक सरयू राय जहां ट्वीट और वीडियो मैसेज जारी कर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर हमलावर हैं, तो वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक सरयू राय पर हमला बोला और विधायक सरयू राय को गोपीचंद जासूस तक कह दिया। रांची की रहने वाली एक महिला के साथ सरयू राय का नाम जोड़ा और सवाल उछाला की विधायक सरयू राय के सभी अनुष्ठान में बाएं तरफ बैठने वाली यह महिला कौन है। इस बारे में विधायक सरयू राय खुलासा करें और जनता को बताएं। गौरतलब है कि इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की तरफ से साइबर थाने में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। साइबर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि वायरल हुआ अश्लील वीडियो असली है या फिर इसे एडिट किया गया है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का कहना है कि यह वीडियो पूरी तरह एडिट किया हुआ है। यह वीडियो उनके विरोधियों ने उनकी छवि को धूमिल करने के लिए वायरल किया है। इसी को लेकर उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
पहले बताया फर्नीचर हाउस में काम करने वाली महिला अब एमआर की पत्नी
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय अश्लील चैट वीडियो मामले में लगातार खुलासा कर रहे हैं। उन्होंने पहले चैट करने वाली महिला को बिरसानगर जोन नंबर 11 की रहने वाली बताया और कहा कि वह फर्नीचर हाउस में काम करती है। अब वह महिला को बहुराष्ट्रीय दवा निर्माता कंपनी के एमआर की पत्नी बता रहे हैं। इस मामले की क्या सच्चाई है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा।

इसे भी पढ़ें-स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील चैट वीडियो की कोलकाता में होगी फॉरेंसिक जांच, साइबर थाना पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट