Home > Jamshedpur > स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील चैट वीडियो की कोलकाता में होगी फॉरेंसिक जांच, साइबर थाना पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील चैट वीडियो की कोलकाता में होगी फॉरेंसिक जांच, साइबर थाना पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील चैट वीडियो कि कोलकाता के लैब में फॉरेंसिक जांच होगी। एसएसपी के आदेश पर इस मामले में साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। साइबर थाने के डीएसपी जय श्री कुजूर ने मामले की जांच इंस्पेक्टर दीपक कुमार को दी है। साइबर थाना पुलिस का मंगलवार को कहना है कि कोर्ट से आदेश मिलने के बाद वायरल वीडियो को कोलकाता के फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा और लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि वीडियो में कितनी सच्चाई है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक महिला के साथ अश्लील चैट वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने एसएसपी प्रभात कुमार से मामले में कार्रवाई करने को कहा था। इसके बाद साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया गया फर्जी अश्लील वीडियो, मंत्री ने दर्ज कराई एफआईआर

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO