Home > Crime > गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाड़ाबासा में एक होटल के बाहर विवाद के बाद चली गोली, कदमा का युवक घायल

गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाड़ाबासा में एक होटल के बाहर विवाद के बाद चली गोली, कदमा का युवक घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाड़ाबासा में एक होटल के बाहर विवाद हो गया। इस विवाद में गोली चल गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। गोली चलने की इस घटना में कदमा का रहने वाला रोशन सिंह नामक युवक घायल हो गया। गोली रोशन के पैर में लगी है। स्थानीय लोगों ने रौशन को फौरन टीएमएच अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि गाड़ाबासा ब्रिज के पास शराब पीने के दौरान रोशन से कुछ युवकों का विवाद हुआ और इसी के बाद युवकों ने रोशन पर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत