Home > Crime > बाबूडीह ग्वाला बस्ती में छापामारी कर पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री, भारी संख्या में शराब और इसे बनाने का सामान बरामद

बाबूडीह ग्वाला बस्ती में छापामारी कर पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री, भारी संख्या में शराब और इसे बनाने का सामान बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह ग्वाला बस्ती में शुक्रवार को छापामारी कर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी है। अवैध शराब फैक्ट्री से बड़े पैमाने पर विदेशी शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की गई है। इसके अलावा, सप्लाई के लिए तैयार अवैध विदेशी शराब भी ज़ब्त की गई है। छापामारी के दौरान अवैध शराब फैक्ट्री संचालित कर रहे लोग फरार हो गए। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद विभाग ने ब्लैक हॉर्स व्हिस्की की 5 बोतल, रंगीन विदेशी शराब 40 लीटर, 17 पेटी विभिन्न ब्रांड की अवैध विदेशी शराब, स्टीकर, 530 विभिन्न ब्रांड के कार्क के ढक्कन होलोग्राम स्टीकर और विभिन्न ब्रांड के शराब के 1000 खाली बोतल बरामद किए गए हैं। छापामारी दल में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक झमन कुजूर, संदीप कुमार नाग, प्रभारी अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार, महेंद्र देवगम और होमगार्ड के जवान शामिल थे।
इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अश्लील चैट मामले में थार जीप पर मान गया पति, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्नी से मिला सकता है सुर में सुर

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply