Home > Jamshedpur > …और ट्विटर पर गोपीचंद जासूस बन गए सरयू राय, बोले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पास है प्रतिबंधित पिस्टल

…और ट्विटर पर गोपीचंद जासूस बन गए सरयू राय, बोले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पास है प्रतिबंधित पिस्टल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ट्विटर पर गोपीचंद जासूस बन गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरयू राय जासूसी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की एक के बाद एक पोल खोल रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर धमाका करते हुए कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पास एक प्रतिबंधित श्रेणी की पिस्टल है। इसको उन्होंने बिना कानूनी प्रक्रिया पूरे किए अपने पास रखा है। जबकि, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐसे हथियार को जब्त कर सरकारी माल खाना में रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई करने को कहा है। गौरतलब है कि इसके पहले सरयू राय ने गोपीचंद जासूस की खबर नामक हेडिंग से बताया था की अश्लील वीडियो चैट के मामले में महिला ने सामने आकर जो बात कही थी उस पर उसका पति सहमत हो गया है और परिवार को थार जीप दी जाएगी। इसमें यह भी बताया गया कि महिला का पति एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में एमआर है। गौरतलब है कि इसके पहले विधायक सरयू राय ने कहा था कि जिस महिला की तस्वीर वीडियो चैट में है वह एक फर्नीचर हाउस में काम करती है और बिरसानगर जोन नंबर 11 की रहने वाली है। अब इन आरोपों में कितना दम है। यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा।
इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अश्लील चैट मामले में थार जीप पर मान गया पति, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्नी से मिला सकता है सुर में सुर

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी