Jamshedpur : (Jamshedpur Crime) मानगो में ओलीडीह ओपी क्षेत्र में डिमना चौक पर पुलिस ने गोलमुरी के रहने वाले बदमाश गोविंदा डे की कार से गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने गोविंदा डे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। (Jamshedpur Crime)
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति आदित्यपुर से अवैध मादक पदार्थ लेकर डिमना क्षेत्र में बिक्री के उद्देश्य से आ रहा है। इस सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Advocate Meeting : फर्जी अधिवक्ताओं को चिन्हित कर होगी कार्रवाई, पुराने कोर्ट भवन में लॉयर्स डिफेंस की आमसभा सम्पन्न
छापामारी दल ने तत्परता दिखाते हुए डिमना चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें एक व्यक्ति के पास से प्लास्टिक में छिपाकर रखा गया लगभग 230 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ।
बरामद सामग्रियों का विवरण
1. काले प्लास्टिक में छिपाया गया लगभग 230 ग्राम गांजा
2. ग्रे रंग की फोर्ड फिएस्टा कार (पंजीकरण संख्या: JH05A-3611)
आपराधिक इतिहास
गोविंदा डे पर पूर्व में झारखंड के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, डकैती, मारपीट और घरेलू हिंसा शामिल हैं।
1. सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 128/2020 – धारा 392/411
2. पोटका थाना कांड संख्या 07/2022 – धारा 379/461
3. पोटका थाना कांड संख्या 09/2022 – धारा 379/461
4. जादूगोड़ा थाना कांड संख्या 70/2021 – धारा 379/461
5. एमजीएम थाना कांड संख्या 131/2021 – धारा 498A/427/504
6. कपाली थाना कांड संख्या 153/2020 – धारा 379
पुलिस ने गांजा और वाहन को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




