Home > Jamshedpur > मानगो के गांधी मैदान में उत्तरी छोर पर भजन संध्या की अनुमति देने के प्रशासन के फैसले पर झामुमो नेता ने उठाए सवाल

मानगो के गांधी मैदान में उत्तरी छोर पर भजन संध्या की अनुमति देने के प्रशासन के फैसले पर झामुमो नेता ने उठाए सवाल

जमशेदपुर : मानगो के गांधी मैदान में उत्तरी छोर पर भजन संध्या की अनुमति देने के जिला प्रशासन के फैसले पर झामुमो नेता बाबर खान ने सवाल उठाए हैं। रविवार को उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित एक ज्ञापन डीसी को सौंपा। इसमें उन्होंने सवाल उठाया है कि गांधी मैदान के उत्तरी छोर पर जहां मुस्लिम आबादी अधिक है। यहां भजन संध्या की अनुमति किसके कहने पर दी गई है। इस नई जगह भजन संध्या की अनुमति क्यों दी गई है। बाबर खान ने कहा कि किन शर्तों के आधार पर जिला प्रशासन ने गांधी मैदान में भजन संध्या की अनुमति दी है। जबकि मोहर्रम और अन्य कार्यक्रम के लिए नए रूट या नई जगह की अनुमति नहीं दी जाती। बाबर खान ने कहा कि गांधी मैदान में दुर्गा पूजा स्थल भी है। जहां हर साल दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जाता है। यहां अगर भजन संध्या की अनुमति दी जाती तो ठीक होता। बाबर खान ने जिला प्रशासन से कई सवाल पूछे हैं। इसके अलावा सलाह दी है की भजन संध्या के दौरान पूरे मैदान में रोशनी का इंतजाम रहे। नशाखोरों पर नियंत्रण रखा जाए। साउंड सिस्टम भजन स्थल तक ही सीमित रहे। उन्होंने कहा कि भजन स्थल से मस्जिद ज्यादा दूर नहीं है। इसलिए मस्जिद की तरफ लाउडस्पीकर ना लगाया जाए। ऐसा आयोजन कर्ताओं को निर्देश दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – मानगो के जाकिर नगर इमामबारगाह में मजलिस के बाद निकले हजरत अली अकबर अलैहिस्सलाम के ताबूत, अजादारों ने की जियारत

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा