Home > Jamshedpur > मानगो के ज़ाकिर नगर में इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में हुई मजलिस, बरामद हुए 18 बनी हाशिम के ताबूत

मानगो के ज़ाकिर नगर में इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में हुई मजलिस, बरामद हुए 18 बनी हाशिम के ताबूत

जमशेदपुर : मानगो के जाकिर नगर में इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में रविवार को मजलिस का आयोजन हुआ। यह मजलिस पैग़ंबरे अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे वआलेही वसल्लम के नवासे इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की कर्बला में हुई शहादत की याद में आयोजित की गई। मजलिस को मौलाना सादिक अली ने खिताब किया। मजलिस में उन्होंने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत का वाकया पढ़ा, जिसे सुनकर अजादार रोए। मजलिस के बाद 18 बनी हाशिम के ताबूत बरामद हुए। इसके बाद नौहा खानी और सीनाजनी हुई। नौहा शाकिर हुसैन, खुर्शीद, मूसब आदि ने पढ़ा।

इसे भी पढ़ें – मानगो के गांधी मैदान में जय महाकाल सेवा संघ के आयोजन की निगरानी ड्रोन कैमरे से कराने की मांग, ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान बोले अब ईद, बकरीद व जनाजे की नमाज भी पढ़ने दे प्रशासन

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply