Home > Jamshedpur > साउथ ईस्टर्न रेलवे के एजीएम अनिल कुमार दुबे पहुंचे टाटानगर, बोले टाटानगर से होकर कब चलेगी बंदे भारत अभी कुछ तय नहीं

साउथ ईस्टर्न रेलवे के एजीएम अनिल कुमार दुबे पहुंचे टाटानगर, बोले टाटानगर से होकर कब चलेगी बंदे भारत अभी कुछ तय नहीं

जमशेदपुर : साउथ ईस्टर्न रेलवे के एजीएम अनिल कुमार दुबे रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। सेकंड एंट्री गेट, पार्सल आदि का निरीक्षण किया। यात्री सुविधाएं देखीं। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि टाटानगर होकर वंदे भारत ट्रेन कब चलेगी यह अभी कुछ तय नहीं है। जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा। वंदे भारत ट्रेन चलने की घोषणा रेलवे बोर्ड से होती है। टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद एजीएम अनिल कुमार दुबे चक्रधरपुर के लिए निकल गए। चक्रधरपुर में डीआरएम के साथ उन्होंने बैठक भी की। बताते हैं कि एजीएम अनिल कुमार दुबे सोमवार की रात चक्रधरपुर से फिर टाटानगर वापस आएंगे।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply