Home > Jamshedpur > दोस्तों के साथ डिमना लेक नहाने गए किशोर की लेक में डूबने से मौत, एमजीएम अस्पताल में घोषित किया गया मृत

दोस्तों के साथ डिमना लेक नहाने गए किशोर की लेक में डूबने से मौत, एमजीएम अस्पताल में घोषित किया गया मृत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : दोस्तों के साथ डिमना लेक नहाने गए मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 13 के रहने वाले किशोर समीर की लेक में डूबने से मौत हो गई है। घटना गुरुवार को घटी। किशोर लेक में डूबने लगा तो उसके दोस्तों ने बचाने की कोशिश की। लेक में डूब गए किशोर को उसके दोस्तों ने किसी तरह निकाला। घटना की सूचना बोड़ाम थाना पुलिस को भी दी गई। बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। किशोर को फौरन साकची के एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। किशोर मानगो के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ता था।
इसे भी पढ़ें –मानगो थाने के लॉकअप में आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास, ब्लेड से काट ली हाथ और गर्दन की नस

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply