Home > Crime > सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के असवा गांव में एक पागल ने राड से 6 साल के बच्चे पर किया हमला, मौत

सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के असवा गांव में एक पागल ने राड से 6 साल के बच्चे पर किया हमला, मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के असवा गांव में गुरुवार की शाम एक पागल ने 6 साल के बच्चे गणेश महतो पर रॉड से हमला कर दिया। पागल ने राड बच्चे के सर पर मारा है। बच्चे को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चा अपने पिता दीपक महतो की बाइक पर आगे बैठकर दुकान गया था और उसका पिता जब दुकान से लौट रहा था तो रास्ते में एक पागल ने राड से हमला कर दिया। राड का पहला वार बच्चे के पिता के हाथ में लगा और इसके बाद पागल ने राड से दूसरा वार किया जो बच्चे के सर पर लगा। इससे बच्चे का सर फट गया। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया था। बच्चे के पिता का नाम दीपक महतो है। वह आदित्यपुर में एक फैक्ट्री में काम करता है। दीपक महतो का कहना है कि जैसे ही घटना घटी वह बच्चे को लेकर अस्पताल चला आया। वह मामले की शिकायत राजनगर थाने में करेगा।
इसे भी पढ़ें-दोस्तों के साथ डिमना लेक नहाने गए किशोर की लेक में डूबने से मौत, एमजीएम अस्पताल में घोषित किया गया मृत

You may also like
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च

1 Response

  1. Pingback : आपसी सहमति को लव जिहाद कहना गलत: बाबर खान - News Bee

Leave a Reply