Home > Crime > मानगो थाने के लॉकअप में आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास, ब्लेड से काट ली हाथ और गर्दन की नस

मानगो थाने के लॉकअप में आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास, ब्लेड से काट ली हाथ और गर्दन की नस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाने के लॉकअप में बंद रंगदारी मांगने के आरोपी अफसर हुसैन ने लाक अप में आत्महत्या की कोशिश की है। गुरुवार को अफसर ने लाक अप में अपने हाथ की नस काट ली। गर्दन पर भी ब्लेड चला दी है। खून से लथपथ हालत में उसे देखकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। फौरन थाना प्रभारी को सूचना दी गई। थाना प्रभारी के निर्देश पर अफसर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पुलिस कस्टडी में उसका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। घायल युवक का कहना है कि वह इस मामले में बेकसूर है। पुलिस उसे जबरन जेल भेज रही है। इसी वजह से उसने सुसाइड करने की कोशिश की है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मारपीट करने और रंगदारी मांगने के आरोप में उसे पूछताछ के लिए लाया गया था। इसी बीच उसने आत्महत्या की कोशिश की।
इसे भी पढ़ें – कदमा में लव जिहाद का सामने आया मामला, समीर कुमार बनकर छात्रा से दोस्ती की, अश्लील वीडियो वायरल कर दे रहा शादी करने की धमकी

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply