Home > Business > टाटा मोटर्स में टीएमएसटी-एफटीए नियोजन का विरोध, बाहरी कंपनी के सहारे नौकरी देने की तैयारी कर रही कंपनी

टाटा मोटर्स में टीएमएसटी-एफटीए नियोजन का विरोध, बाहरी कंपनी के सहारे नौकरी देने की तैयारी कर रही कंपनी

Tata Motors के खिलाफ श्रम विभाग जाने की तैयारी में टेल्को वर्कर्स यूनियन

Jamshedpur (Jharkhand) : टाटा मोटर्स में टीएमएसटी (TMST) और एफटीए (FTA) कर्मियों के नियोजन को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता दिख रहा है। टेल्को वर्कर्स यूनियन ने Tata Motors प्रबंधन के फैसले का कड़ा विरोध करते हुए इसे श्रमिक हितों के खिलाफ बताया है। यूनियन का कहना है कि कंपनी इन कर्मियों को सीधे टाटा मोटर्स के रोल पर रखने के बजाय बाहरी एजेंसी के माध्यम से नियुक्त करने की योजना बना रही है।

टेल्को वर्कर्स यूनियन के नेता हर्षवर्धन ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि टाटा मोटर्स (Tata Motors) प्रबंधन द्वारा हाल ही में एक नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस के अनुसार टीएमएसटी और एफटीए कर्मियों को पहले मेटाट्रॉनिक्स में डिप्लोमा कराया जाएगा, इसके बाद उन्हें क्वेस कॉर्प लिमिटेड नामक बाहरी कंपनी के माध्यम से नियोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – जुबली पार्क में मोबाइल स्नैचिंग नाकाम, चाय पी रही युवती से छीनकर भागा युवक, लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा+VDO

हर्षवर्धन ने स्पष्ट रूप से कहा कि यूनियन इस फैसले को स्वीकार नहीं करेगी। उनका आरोप है कि यह प्रक्रिया स्थायी नियोजन से बचने और श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर श्रम विभाग, झारखंड में जल्द ही औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

यूनियन ने प्रबंधन से मांग की है कि टीएमएसटी और एफटीए कर्मियों को सीधे टाटा मोटर्स के रोल पर रखा जाए, ताकि उन्हें स्थायी कर्मचारियों के समान अधिकार और सुविधाएं मिल सकें।

You may also like
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके

Leave a Reply