Home > Crime > मानगो चावल बाजार में ताला तोड़कर बड़ी चोरी, नकदी व सामान ले उड़े चोर, कानून व्यवस्था पर सवाल+VDO

मानगो चावल बाजार में ताला तोड़कर बड़ी चोरी, नकदी व सामान ले उड़े चोर, कानून व्यवस्था पर सवाल+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के डिमना मेन रोड स्थित चावल बाजार में बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर बड़ी चोरी (Jamshedpur Crime ) की वारदात को अंजाम दिया। बाजार के प्रवेश पथ पर स्थित विकास गुप्ता की राशन दुकान का ताला और कुंडी कटर से काटकर चोर नकद रुपये समेत घरेलू उपयोग का सामान लेकर फरार हो गए।

सुबह जब दुकानदार विकास गुप्ता दुकान खोलने पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखी नकदी (Jamshedpur Crime ) गायब थी। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। महाजन को भुगतान के लिए गल्ले में करीब 20 हजार रुपये रखे थे, जिसे चोर ले गए। इसके अलावा लगभग 10 हजार रुपये मूल्य के घरेलू उपयोगी सामान की भी चोरी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन को सूचना देते हुए क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर गहरी चिंता जताई। विकास सिंह ने कहा कि मानगो समेत आसपास के इलाकों में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और अवैध नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिसका सीधा असर छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स में टीएमएसटी-एफटीए नियोजन का विरोध, बाहरी कंपनी के सहारे नौकरी देने की तैयारी कर रही कंपनी

फिलहाल पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply