Jamshedpur : जमशेदपुर में गुरुवार को झारखंड आंदोलन के महानायक शहीद निर्मल महतो (Jamshedpur Nirmal Mahto Jayanti) की जयंती पूरे सम्मान और सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो स्मारक और चमरिया गेस्ट हाउस स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों का दिन भर तांता लगा रहा। झामुमो के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेता, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने वीर शहीद को नमन किया।
घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन ने शहीद स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजलि (Jamshedpur Nirmal Mahto Jayanti) अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो की संघर्षशील कोशिशों और सर्वोच्च बलिदान के कारण ही आज हमें अलग झारखंड राज्य मिला है। उनके सपनों को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने भी शहीद स्मारक पर श्रद्धा के फूल अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
इसे भी पढ़ें – झारखंड नगर निकाय चुनाव: मेयर का होगा सीधा चुनाव, मानगो,जुगसलाई व चाकुलिया में वार्ड आरक्षण सूची जारी
चमरिया गेस्ट हाउस स्थित शहीद स्थल पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा और गोविंदपुर के जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि आज हम संकल्प लेते हैं कि गरीबों, मजदूरों और किसानों को उनका अधिकार दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
पूर्व सांसद सुमन महतो भी झामुमो की महिला नेत्रियों के साथ चमरिया गेस्ट हाउस पहुंचीं और वीर शहीद को श्रद्धांजलि दी। झामुमो के वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार ने कहा कि शहीद निर्मल महतो की कुर्बानी से झारखंड अलग राज्य आंदोलन को नई ताकत मिली, जिसके परिणामस्वरूप झारखंड राज्य का गठन संभव हुआ।




