Home > Crime > सिदगोड़ा में बालू का अवैध खनन करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ़्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सिदगोड़ा में बालू का अवैध खनन करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ़्तार, पुलिस ने भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू में बालू का अवैध खनन करने के मामले में पुलिस ने बागुन नगर के रहने वाले एक व्यक्ति मनोज कुमार मोहंती को गिरफ्तार किया है। मनोज कुमार मोहंती बागुन हातू में नीम भट्टा डोंगा घाट के पास बालू का अवैध खनन करा रहा था। पुलिस ने उसे मौके से ही पकड़ा। मनोज कुमार मोहंती को जेल भेज दिया गया है। जबकि गाड़ी का चालक फरार हो गया है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने गुरुवार को बताया कि पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। इस मामले में मनोज कुमार मोहंती और गाड़ी के चालक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हुई है।
इसे भी पढ़ें- सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु सूखा तालाब की रहने वाली युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी गिरफ्तार

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत