Home > India > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु सूखा तालाब की रहने वाली युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी गिरफ्तार

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु सूखा तालाब की रहने वाली युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु में सूखा तालाब इलाके की रहने वाली युवती ने स्वर्णरेखा नदी में कूदकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली थी। बुधवार को उसका शव नदी से निकाला गया था। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। लेकिन, परिजनों का कहना था कि जब तक युवती को धोखा देने वाले उसके प्रेमी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। गुरुवार को सिदगोड़ा थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि युवती का आरोपी विकास दत्ता से प्रेम संबंध था। विकास दत्ता ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी से युवती तनाव में आ गई और उसने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में युवती की मां के आवेदन पर आरोपी विकास दत्ता के अलावा उसकी बहन काकुली दत्ता और मां अंजली दत्ता के अलावा एक अन्य रवि दत्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें – साकची थाना क्षेत्र के आम बागान में मिला व्यक्ति का शव, 2 दिन से आम बागान मैदान में रह रहा था व्यक्ति

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply