Home > Crime > सिदगोड़ा पुलिस ने बागुनहातू सूखा तालाब इलाके की रहने वाली युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी समेत दो को भेजा जेल

सिदगोड़ा पुलिस ने बागुनहातू सूखा तालाब इलाके की रहने वाली युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी समेत दो को भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा पुलिस ने बागुनहातु सूखा तालाब इलाके की रहने वाली युवती की आत्महत्या के मामले में उसके प्रेमी विकास दत्ता समेत दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। इन दोनों आरोपियों को गुरुवार को जेल भेजा गया। दूसरा आरोपी रवि दत्ता है। जिस को पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस ने विकास दत्ता को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रवि दत्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों इस मामले में नामजद हैं। सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने गुरुवार को बताया कि दोनों आरोपियों को पूछताछ करने के बाद जेल भेजा गया है। गौरतलब है कि युवती का विकास दत्ता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती 18 अप्रैल को विकास दत्ता के घर गई और शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन उसे मारपीट कर भगा दिया गया था। इसके बाद युवती स्वर्णरेखा नदी में कूद गई और आत्महत्या कर ली। 19 अप्रैल को पुलिस ने युवती का शव बरामद किया था। इस मामले में युवती की मां के आवेदन पर सिदगोड़ा थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ है।
इसे भी पढ़ें- सिदगोड़ा में बालू का अवैध खनन करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ़्तार, पुलिस ने भेजा जेल

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO