Home > Crime > सोशल मीडिया पर पुलिस को चैलेंज करने वाला बदमाश अजय वाल्मीकि गिरफ्तार, हथियार के साथ पकड़ा गया+VDO

सोशल मीडिया पर पुलिस को चैलेंज करने वाला बदमाश अजय वाल्मीकि गिरफ्तार, हथियार के साथ पकड़ा गया+VDO

Jamshedpur (Jharkhand ) : सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर जमशेदपुर पुलिस को खुलेआम चुनौती देने वाला शातिर बदमाश अजय वाल्मीकि आखिरकार पुलिस के शिकंजे (Jamshedpur Police Challenge) में आ गया। गुरुवार को बिरसानगर थाना पुलिस ने उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वीडियो में पुलिस को धमकी दी थी कि यदि उसे पकड़ने आई तो वह गोली चलाएगा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की (Jamshedpur Police Challenge) ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 14 जनवरी की रात करीब 10 बजे गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति हुरलुंग क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर बिरसानगर थाना में सनहा दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक (नगर) की अगुवाई में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

छापामारी के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में उसकी पहचान अजय सिंह उर्फ अजय वाल्मीकि उर्फ मोटा (उम्र लगभग 29 वर्ष) के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरगीपुर गोपालपुर का निवासी है।

तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले सरायकेला के एक होटल में काम करता था और इसी दौरान लूट व डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा। उसने 10 नवंबर 2025 को परसुडीह थाना क्षेत्र के जोन नंबर-11 स्थित विश्वकर्मा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय में हथियार के बल पर लूट की वारदात में अपनी संलिप्तता भी कबूल की।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह पुलिस से माफी मांगते हुए अपनी गलती स्वीकार करता नजर आ रहा है और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की बात कह रहा है।

इस‌े भी पढ़ें – ईरान में हिंसा फैलाने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा, हत्या के लिए तय थी कीमत, रक्षा मंत्री का बड़ा दावा

पुलिस के मुताबिक, अजय वाल्मीकि का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply