News Bee : ईरान के रक्षा मंत्री ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि देश में अशांति और हिंसा (Iran Terror Plot) फैलाने की एक सुनियोजित अंतरराष्ट्रीय साजिश का भंडाफोड़ किया गया है। (Iran Terror Plot) इस मामले में एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसे लोगों की हत्या और तोड़फोड़ जैसी वारदातों को अंजाम देने के लिए करीब 900 मिलियन तूमान (लगभग 6000 अमेरिकी डॉलर) दिए गए थे।
रक्षा मंत्री के अनुसार, ईरानी खुफिया एजेंसियों के पास पुख्ता जानकारी है कि अमेरिका, ज़ायोनिस्ट शासन और उनके कुछ सहयोगी देशों ने अलगाववादी और आतंकवादी समूहों के साथ मिलकर समन्वय केंद्र स्थापित किए थे। इन केंद्रों का उद्देश्य ईरान के भविष्य को अस्थिर करना और देश को टुकड़ों में बांटने की साजिश रचना था।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत हर अलग किए गए क्षेत्र के लिए अलग संविधान तक का खाका तैयार किया गया था। साथ ही आतंकियों को हथियारों की तस्करी, वित्तीय मदद और लॉजिस्टिक सपोर्ट भी उपलब्ध कराया गया।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर टाटा मोटर्स पर फर्जी समझौता कर वार्ड रजिस्ट्रेशन खत्म करने का इल्ज़ाम, विधानसभा में गूंजेगा मुद्दा
रक्षा मंत्री ने यह भी दावा किया कि ईरान में अशांति फैलाने को लेकर “क्षेत्र के एक देश” में संयुक्त बैठकें हुईं, जिनमें अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और कुछ पश्चिमी देशों ने फंडिंग बढ़ाने की योजनाएं पेश कीं। इन बैठकों में हिंसा और तोड़फोड़ के लिए बाकायदा दरें तय की गईं।
मोसाद के रेट
* एक व्यक्ति की हत्या के लिए: 500 मिलियन तूमान
* एक वाहन जलाने के लिए: 200 मिलियन तूमान
* पुलिस थाने जलाने के लिए: 80 मिलियन तूमान
* सामान्य अव्यवस्था और छेड़छाड़ के लिए: 15 मिलियन तूमान
रक्षा मंत्री ने कहा कि हत्या के लिए इतनी बड़ी रकम तय करने से साफ है कि साजिश का मकसद जानबूझकर लोगों की जान लेना था। इसी सिलसिले में गिरफ्तार किए गए आतंकी को इन गतिविधियों के लिए 900 मिलियन तूमान दिए गए थे। ईरान के इस खुलासे के बाद पश्चिम एशिया की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।




