Home > Crime > परसुडीह के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, सामान बरामद+VDO

परसुडीह के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, सामान बरामद+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में बंद मकान में हुई चोरी (Parsudih Theft)की बड़ी वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है। यह चोरी (Parsudih Theft) किताडीह मंशा मंदिर पश्चिम राजू बगान के समीप स्थित एक बंद मकान में हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और लैपटॉप, मोबाइल फोन, जेवरात, 35 हजार रुपये नकद सहित अन्य कीमती घरेलू सामान चोरी कर फरार हो गए थे। पीड़ित गृहस्वामी ओम प्रकाश नारायण ने घटना के बाद परसुडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए परसुडीह थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के क्रम में गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास महतो उर्फ बुलेट, संजय कुमार उर्फ गबरू और राजेश शर्मा उर्फ पाण्डेय के रूप में हुई है। तीनों की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद किया गया।

बरामद सामान में एचपी कंपनी का सिल्वर रंग का लैपटॉप, सैमसंग गैलेक्सी एम-11 मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये नकद, लैपटॉप चार्जर, चोरी में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (संख्या JH05DW-9231), विभिन्न औजार तथा तीन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इस चोरी कांड में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ बागबेड़ा, बिष्टुपुर, टाटानगर रेल जीआरपी और परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरी सहित अन्य मामलों में कई प्राथमिकी दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर टाटा मोटर्स पर फर्जी समझौता कर वार्ड रजिस्ट्रेशन खत्म करने का इल्ज़ाम, विधानसभा में गूंजेगा मुद्दा

इस पूरे कांड का खुलासा परसुडीह थाना की विशेष टीम द्वारा किया गया, जिसमें थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply