Home > Crime > पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीतारामडेरा में उरांव समाज के बीच की सरहुल पूजा, प्रकृति को बचाने का दिया संदेश

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीतारामडेरा में उरांव समाज के बीच की सरहुल पूजा, प्रकृति को बचाने का दिया संदेश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को सरहुल पर्व पर प्रकृति को बचाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति का पर्व है। प्रकृति को बचाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सीतारामडेरा गए। यहां उरांव समाज के बीच उन्होंने सरहुल पर्व मनाया। सरहुल पूजा की।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति को अगर समझना है तो आदिवासियों को समझना होगा। आदिवासी समाज प्रकृति की पूजा करता है। प्रकृति के बिना सृष्टि की रचना नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सभी लोग जल, जंगल, जमीन और प्रकृति को बचाएं। यही प्राथमिकता होनी चाहिए। सरहुल पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड वासियों और देशवासियों को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व झारखंड संस्कृति का अभिन्न अंग है।

इसे भी पढ़ें- टाटा मोटर्स की बस में टाटा मोटर्स कर्मचारी की अचानक मौत पर उठे सवाल, तनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी, साल भर से बंद है डाइट फूड

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO