Home > Crime > सीताराम डेरा थाने का घेराव कर पथराव करने के मामले में आरोपी भोलाराम की तलाश में छापामारी, अन्य की टोह में जुटी पुलिस

सीताराम डेरा थाने का घेराव कर पथराव करने के मामले में आरोपी भोलाराम की तलाश में छापामारी, अन्य की टोह में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना का घेराव कर पथराव करने और दो पुलिसकर्मियों को घायल करने के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिन लोगों को जेल भेजा गया है, उनमें दिनकर कच्छप, विकास मुंडा, विकास सामंत, राहुल बादरा, राजा पूर्ति शामिल हैं। जबकि भोलाराम इस मामले में नामजद है। वह फरार है। उसकी तलाश में बुधवार को पुलिस ने कई संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी की। इसके अलावा इस केस में 50 व्यक्ति अज्ञात हैं। इनका पता लगाने में पुलिस जुट गई है। घटना से जुड़े फोटो, वीडियो फुटेज और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में जमशेदपुर अक्षेस की कार्यपालक पदाधिकारी संतोषिणी मुर्मू के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच पुलिस अवर निरीक्षक अजीत होनहागा कर रहे हैं। गौरतलब है कि उरांव बस्ती में अवैध शराब बनाई जा रही थी। उरांव बस्ती पूरे एशिया में अवैध शराब बनाने की सबसे बड़ी बस्ती है। यहां पुलिस ने छापामारी की तो अवैध शराब से जुड़े कारोबारियों ने थाने पर हमला कर दिया। सूत्र बताते हैं कि दिनकर कच्छप इस अवैध कारोबार का सबसे बड़ा खिलाड़ी माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीतारामडेरा में उरांव समाज के बीच की सरहुल पूजा, प्रकृति को बचाने का दिया संदेश

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply