Home > Jamshedpur > 25 मार्च को झारखंड आदिवासी मूलवासी सांस्कृतिक एकता मंच गरुड़बासा में आयोजित करेगा बाहा सरहुल महोत्सव, बिष्टुपुर में मंच के अध्यक्ष कृष्णा लोहार ने दी जानकारी

25 मार्च को झारखंड आदिवासी मूलवासी सांस्कृतिक एकता मंच गरुड़बासा में आयोजित करेगा बाहा सरहुल महोत्सव, बिष्टुपुर में मंच के अध्यक्ष कृष्णा लोहार ने दी जानकारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : झारखंड आदिवासी मूलवासी सांस्कृतिक एकता मंच 25 मार्च को गरुड़बासा में सरहुरल महोत्सव का आयोजन करेगा। इस बात की जानकारी बिष्टुपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एकता मंच के चेयरमैन कृष्णा लोहार ने दी। कृष्णा लोहार ने बताया कि 25 मार्च को सुबह 10:00 बजे देशावली पूजा की जाएगी। शाम को 6:00 बजे से हो, मुंडा, संथाली, लोहार, उरांव, भूमिज समाज आदि का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। शाम 7:00 बजे से बंगाल की सुप्रसिद्ध झूमर गायिका कुकूमुनि महतो झूमर गीत पेश करेंगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की मंत्री जोबा मांझी होंगी। विशिष्ट अतिथि जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी रहेंगे। इसके अलावा, कार्यक्रम में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, विधायक चमरा लिंडा, संजीव सरदार, राजेश कच्छप, कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा के अलावा गुरुचरण किस्को आदि मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत तिर्की, दीपक, रंजीत, रायमुल वानरा आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें-टाटा मोटर्स की बस में टाटा मोटर्स कर्मचारी की अचानक मौत पर उठे सवाल, तनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी, साल भर से बंद है डाइट फूड

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply