Home > Education > Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका

Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका

Jamshedpur (Jharkhand) : आईआईटी-जेईई, नीट और फाउंडेशन कोचिंग के लिए देशभर में पहचान रखने वाले विद्यामंदिर क्लासेस (वीएमसी) ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा “VIQ 2026 (विद्यामंदिर इंटलेक्ट क्वेस्ट)” का शुभारंभ (Jamshedpur Education News)कर दिया है। सोमवार को साकची स्थित सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान के प्रेसिडेंट प्रतीक भट्टाचार्य और झारखंड बिजनेस हेड फ़ैयाज़ अहमद ने परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की।

संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्ष 1986 में स्थापित विद्यामंदिर क्लासेस पिछले करीब चार दशकों से आईआईटी-जेईई, नीट और फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है। यहां से पढ़ने वाले हजारों छात्र देश के प्रतिष्ठित आईआईटी, एनआईटी, एम्स और अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग एवं मेडिकल संस्थानों (Jamshedpur Education News) में प्रवेश प्राप्त कर चुके हैं।

प्रेसिडेंट प्रतीक भट्टाचार्य ने कहा कि VIQ 2026 केवल छात्रवृत्ति परीक्षा नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और बेहतर करियर की दिशा देने का एक राष्ट्रीय मंच है। उन्होंने कहा कि किसी भी मेधावी छात्र की आर्थिक स्थिति उसकी सफलता में बाधा नहीं बननी चाहिए और इसी सोच के साथ यह पहल की गई है।

क्लास 7 से 12 तक के लिए होगा एग्जाम

वहीं, झारखंड के बिजनेस हेड फ़ैयाज़ अहमद ने कहा कि राज्य के विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा है। VIQ 2026 उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने, छात्रवृत्ति प्राप्त करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए विशेषज्ञों का मार्गदर्शन हासिल करने का सुनहरा अवसर देगा। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा में शामिल होने की अपील की।

VIQ 2026 परीक्षा कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति, ऑल इंडिया परफॉर्मेंस एनालिसिस, करियर काउंसलिंग और IIT-JEE, NEET, ओलंपियाड सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।

ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी होगा एग्जाम

संस्थान के अनुसार परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में आयोजित होगी। ऑफलाइन परीक्षा 4, 11, 18 और 25 अक्टूबर 2026 को होगी, जबकि ऑनलाइन परीक्षा 4, 10, 17, 24 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी निर्धारित तिथि का चयन कर परीक्षा दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

VIQ 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 31 जुलाई 2026 तक रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निशुल्क रहेगा। इसके बाद निर्धारित पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी और अभिभावक विद्यामंदिर क्लासेस, साकची, जमशेदपुर से संपर्क कर या मोबाइल नंबर 97711 69747 पर कॉल कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार

Leave a Reply